देशभर के छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब मैदान में उतरने जा रहे हैं। शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी ‘छात्र सम्मेलन’ के जरिए युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से होगी, जिसके बाद इलाहाबाद, पटना और दिल्ली समेत कई शहरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पटना में 11 जुलाई को होने वाले सम्मेलन में राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे।
युवा कांग्रेस के मुताबिक, कार्यक्रम का मुख्य फोकस शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर रहेगा। नीट सहित विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सामने आए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं का मुद्दा भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि इन सम्मेलनों के माध्यम से छात्रों की समस्याओं और मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी का यह अभियान आने वाले दिनों में छात्र राजनीति और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर नई बहस छेड़ सकता है।

Comment here