Education

NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव! क्लास 8 से हटा ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाला चैप्टर

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद NCERT ने क्लास 8 की सोशल साइंस की नई किताब जारी कर दी है। नई किताब में न्यायपालिका से जुड़े विवादित हिस्सों में बड़ा बदलाव किया गया है।

बता दें कि सबसे बड़ा बदलाव चैप्टर-4 ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ में किया गया है। नई किताब से ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ और लंबित मामलों यानी बैकलॉग से जुड़ा कंटेंट हटा दिया गया है।
अब इस अध्याय में न्याय का महत्व, संवैधानिक उपाय, भारत की न्यायपालिका की संरचना, अदालतों और ट्रिब्यूनल की भूमिका, साथ ही विवादों के वैकल्पिक समाधान जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

पहले की किताब में न्यायपालिका के सामने भ्रष्टाचार और लंबित मामलों जैसी चुनौतियों का जिक्र था। इसमें CPGRAMS के जरिए मिली शिकायतों और 2017 से 2021 के बीच 1600 से अधिक शिकायतों का भी उल्लेख किया गया था।

इसी हिस्से पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ था, जिसमें कहा गया था कि लोगों को न्यायपालिका के विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। फरवरी में किताब जारी होने के बाद इस कंटेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

Comment here