उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 384 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक भी वितरित किए।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा पर तीखा हमला बोला। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदू जनमानस की आस्था पर प्रहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही लोग पहले भगवान राम और श्रीकृष्ण को काल्पनिक बताते थे और अब चुनाव नजदीक आते ही हिंदू हितों की बात कर रहे हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने वक्फ की जमीनों का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर गरीबों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हजारों एकड़ जमीन पर कब्जे के मामलों पर विपक्ष मौन रहता है, लेकिन चुनावी लाभ के लिए मुद्दों को भुनाने की कोशिश करता है।

Comment here