नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग स्टैंडर्ड्स इन मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर ‘ विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया।
दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में गुणवत्ता, तकनीक और उभरते मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान कार्यक्रम में नेशनल चेयरपर्सन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कमेटी बीआइएस डॉक्टर संदीप मारवाह, सर्विस सेक्टर डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट- एफ और हेड बीआईएस अलोक सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर, टर्नकी म्यूजिक अतुल चुरामणि, पूर्व वीपी इनॉक्स सिनेमाज तरुण कुमार मजूमदार, राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तकनीकी सलाहकार उज्ज्वल एन निर्गुडकर और साइंटिस्ट-सी एवं डिप्टी डायरेक्टर, बीआईएस शिवम सोनी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर संदीप मारवाह ने कहा, मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में गुणवत्ता और बेहतर मानकों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के साथ इंडस्ट्री में नए मानकों को अपनाना बेहद जरूरी है।
वहीं उपस्थित अतिथिगण ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखें। उन्होंने मीडिया, म्यूजिक, सिनेमा और शिक्षा के क्षेत्र में बदलते मानकों और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही वीडियो संदेश के माध्यम से कई अतिथियों ने अपने विचार रखें।
इस दौरान मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर एएएफटी स्कूल के फैक्लटी मेंबर्स ने भी अपने विचार रखें ।
BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स भारत की राष्ट्रीय मानक संस्था है, जो विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता एवं मानकों को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करती है।
कार्यक्रम में प्रश्न उत्तर का सत्र भी रखा गया, जिसमें स्टूडेंट्स ने अतिथिगण से मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रश्न पूछे और उसके जवाब पाए ।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप मारवाह द्वारा उपस्थित अतिथिगण को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया गया ।

Comment here