Uttar Pradesh

डॉ संदीप मारवाह की जूरी में अहम भूमिका, ‘रामायणी सम्मान-2026 ‘ के 28 नाम घोषित

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में ‘रामायणी सम्मान-2026’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मान के लिए चयनित 28 विशिष्ट हस्तियों के नामों की घोषणा की गई।

रामायण अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मान में रामायण, भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य, शोध, संगीत और सामाजिक जागरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि ‘रामायणी सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन 19 अगस्त 2026 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी में किया जाएगा।

इस दौरान ऑफ्ट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह ने जूरी कमेटी के सदस्य के रूप में चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कहा, रामायण की शिक्षाएं भारतीय संस्कृति और नई पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है।

परिषद के न्यासी मंडल के अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सम्मान का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

समन्वयक डॉक्टर देव दत्त शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामायण शोध, राम कथा वाचन, रामायण साहित्य, रामायण संगीत, बाल रामायणी, राष्ट्रसेवा रामायणी और श्री सीता-राम पथिक सम्मान सहित सात श्रेणियां रखी गई हैं।

Comment here