इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन (IFEVA ) ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की । IFEVA द्वारा भारत महा ईवी रैली और 1 करोड़ वृक्षारोपण अभियान का शानदार आगाज़ । यह रैली 9 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होगी और अगले 100 दिनों तक 21,000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचेगी।
इस रैली का उद्देश्य है —
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना,
पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देना,
और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एकजुट भारत की आवाज़ बनना।
इस रैली के साथ-साथ देश भर में 1 करोड़ पेड़ लगाने का एक विशाल वृक्षारोपण अभियान भी चलेगा ।
यह मुहिम प्रधानमंत्री मोदी के “नेट ज़ीरो 2047″ विज़न के अनुरूप है।
बता दें कि इस कर्टन रेज़र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सरदार मंजींदर सिंह सिरसा थे ।
कैबिनेट मंत्री ने बताया ,”दिल्ली में प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए ईवी को अपनाना अब ज़रूरी हो गया है।”
कार्यक्रम में IFEVA के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र सरोज, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव मिश्रा, और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट श्रीनिवास के. येर्रापोथु समेत कई दिग्गज शामिल हुए।
कार्यक्रम में कई विषयों पर पैनल चर्चा भी हुई । इनमें किस तरह ईवी को दिव्यांगजनों के लिए सुलभ बनाया जा सकता है,
कैसे देश में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए,
और ईवी इंडस्ट्री में स्टार्टअप्स और MSMEs की भूमिका क्या होनी चाहिए।
इस मौके पर जनवरी 2026 में प्रयागराज में होने वाले Auto India Expo की भी घोषणा की गई।

Comment here