फिल्मसिटी नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में ऑस्ट्रेलिया के साउथ-ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन रीजन के विक्टोरियन लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य ‘ली टार्लामिस ‘ ने अपनी टीम के साथ शिरकत की ।इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
इसके बाद आफ्ट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह ने अतिथियों का स्वागत किया और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, मीडिया, कला और संस्कृति के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत संबंध रहे हैं और इस प्रकार के संवाद भविष्य में नए अवसरों के द्वार खोलने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ली टार्लामिस ने मारवाह स्टूडियो और डॉक्टर संदीप मारवाह द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के आपसी जुड़ाव ने दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप मारवाह ने अतिथिगण को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया ।

Comment here